March 7, 2026

AIIMS के डॉक्टर की आत्महत्या से हड़कंप,फ्लैट में पंखे से लटका मिला शव

0
Aiims-raipur-recruitment

रायपुर – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। 26 वर्षीय डॉक्टर ए रवि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अमानाका थाना क्षेत्र की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि डॉ. रवि आंध्र प्रदेश के महबूब नगर, हैदराबाद के रहने वाले थे और वर्तमान में एम्स परिसर के पास हर्षित टॉवर बी-ब्लॉक, फ्लैट नंबर 221 में अकेले रह रहे थे।

घटना की शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात डॉ. रवि ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया और फिर पंखे से फांसी लगा ली। जब काफी समय तक बाहर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो घटना की सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची।कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

पुलिस ने बताया कि डॉ. ए रवि एम्स में कार्यरत थे और हाल ही में हर्षित टॉवर में शिफ्ट हुए थे। वे फ्लैट में अकेले रह रहे थे।आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी अमन झा ने बताया कि घटना 3 मई की दरम्यानी रात की है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए डॉ. रवि के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुखद घटना के बाद रायपुर एम्स परिसर में सन्नाटा फैल गया है। एक युवा डॉक्टर की असमय मौत ने न सिर्फ मेडिकल समुदाय को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत को भी फिर एक बार चर्चा में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed