March 6, 2026

द्वारका में दबोचे 6 सटोरिए, लाखों का माल जब्त,रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
IMG-20250427-WA0007

रायपुर – ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ राजधानी पुलिस ने दिल्ली के द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने KABooK पैनल क्रमांक 108 और 10 पर छापा मारते हुए 6 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक अंतर्राज्यीय आरोपी भी शामिल है। इस रेड में पुलिस ने लगभग 6 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

इस कार्रवाई को रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अंजाम दिया गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

रेड के दौरान KABooK पैनल का संचालक राकेश मदनानी उर्फ डाकी भी गिरफ्तार हुआ है, जो पूरे नेटवर्क को चला रहा था।

  • 17 मोबाइल फोन
  • 3 लैपटॉप
  • 22 बैंक पासबुक
  • 7 चेकबुक
  • 27 एटीएम/डेबिट कार्ड
  • 1 सीपी प्लस कैमरा
  • 2 पावर एक्सटेंशन बोर्ड
  • सट्टे का हिसाब-किताब रजिस्टर और पेन

जब्त सामान का कुल अनुमानित मूल्य करीब 6 लाख रुपये आंका गया है।

इस पूरे रैकेट का खुलासा तब हुआ जब 12 अप्रैल 2025 को रायपुर के राजीव नगर इलाके में शिवा टेलीकॉम में ऑनलाइन सट्टेबाजी करते हुए जय मोटवानी और गौतम मदनानी को पकड़ा गया था।

उनकी पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को दिल्ली के द्वारका में सक्रिय KABooK पैनल की जानकारी मिली। इसके बाद रायपुर पुलिस ने रेकी कर दिल्ली पहुंचकर सफल रेड की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed