प्रदेश में 29 अप्रैल को पंजीयन कार्यालय में नहीं होगी रजिस्ट्री,नामांतरण प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए विशेष प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ – रजिस्ट्री से जुड़े कार्य कराने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। प्रदेशभर में सोमवार, 29 अप्रैल को सभी पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे। इस दिन रायपुर समेत सभी जिलों में पंजीयन कार्य पूरी तरह ठप रहेगा।
पंजीयन विभाग ने जानकारी दी कि पंजीयन का काम बंद रहने से प्रदेश में करीब 15 हजार से ज्यादा आवेदकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा सकता है। हालांकि इनको अगली तारीख दी गई है। विभाग के द्वारा सभी पक्षकार जिनका स्लॉट बुक था, उन अपॉइंटमेंट वालों को मैसेज भेजा गया और जानकारी दी गई। नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
विभागीय जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को रजिस्ट्री बंद रहने के दौरान अधिकारियों को तत्काल नामांतरण प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही पंजीयन कार्यालयों में नई गाइडलाइन बनाई जाएगी। भूमि को लेकर नई गाइडलाइन रेट की भी समीक्षा होगी।
पंजीयन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोमवार को पंजीयन कार्यालय न पहुंचे और आवश्यक कार्यों के लिए किसी अन्य दिन की योजना बनाएं। साथ ही, विभाग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि प्रशिक्षण और समीक्षा के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया और अधिक सरल और सुगम बनाने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।

