March 7, 2026

अमित अजीत जोगी ने मुख्यमंत्री बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए पूछे ये दो सवाल

0
download (4)

मरवाही: जीसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित अजीत जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। अमित ने कहा है कि सबने देखा है कि छल किसने और किसके साथ किया है। अकेले कुश्ती लड़के जीतने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हार्दिक बधाई। साथ ही उनसे दो प्रश्नों का जवाब चाहूंगा।

पहला, चुनाव अकेले लड़ने और सरकार की पूरी ताक़त झोंकने के बावजूद भी वो मेरे परिवार का 20 साल का जीत का रिकार्ड क्यों नहीं तोड़ पाए?

दूसरा, लड़ाई तो उन्होंने भाजपा के ख़िलाफ़ लड़ी थी लेकिन उनके बारे में एक शब्द भी न बोल कर वे मेरे स्वर्गीय पिता का लगातार अपमान क्यों कर रहे हैं?

अमित जोगी ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी की चुनावी जीत का एकमात्र कारण मेरे परिवार को चुनाव नहीं लड़ने और प्रचार नहीं करने देना है। नहीं तो परिवार के प्यार के सामने सरकार कुछ नहीं कर पाती। भाजपा के प्रत्याशी को चुनाव के आख़िरी दिन समर्थन देने का निर्णय नैतिक था न कि राजनीतिक। इसका एकमात्र कारण लगातार मेरे स्वर्गीय पिता का उनके मरणोपरांत अपमान करना है। अमित ने कहा कि मुझे अपने पिता  की एक बात सदैव सीख देती है कि हिम्मत से हारना पर हिम्मत मत हारना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed