March 6, 2026

माना कैम्प: स्ट्रीट लाइट बंद, सड़को पर अंधेरा,जनता परेशान

0
IMG20250422210719_copy_800x600

रायपुर/ माना – नगर पंचायत माना कैम्प ने लाखों रुपये में स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। लेकिन स्ट्रीट लाइट अब बंद हो गए हैं। इससे नगरवासियों, राहगीरों व आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इससे दुर्घटना होने का डर बना रहता है। इससे नगरवासी अंधेरे के कारण अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

दरअसल नगर में मुख्य सड़क माना कैम्प से चौथी बटालियन, एयर पोर्ट जाने वाले मार्ग के किनारे और डिवाइडर के बीच लगी स्ट्रीट लाइटें अधिकतर बंद हो चुकी है। रात में नगर अंधेरे में डूबा रहता है। सड़क किनारे लगी लाइट घटिया क्वालिटी की है, जो कुछ ही सालों के अंदर में खराब हो गई।

Oplus_131072

स्थानीय लोगो का कहना है कि मानसून की तेज बारिश ने अभी जोर नहीं पड़ा है, लेकिन इससे पहले ही नगर के अधिकांश क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट बंद होने से आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि माना कैम्प के हर नागरिक से प्रकाश व्यवस्था को बदल कर (टैक्स) वसूला जा रहा है। जिसके बाद भी माना नगर अंधेरा में डूबा हुआ है।

माना कैम्प में स्ट्रीट लाइट दिन में शोभा बढ़ाती हैं और रात्रि में अंधेरा रहता है। इससे लोगों को दुश्वारियां भी होती है। आने जाने वाले लोगों को खास तौर पर स्थानीय लोग, महिलाओं, युवा और राहगीरों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed