सचिव आर. शंगीता चार महीने की छुट्टी पर, IAS मुकेश बंसल को मिला अतिरिक्त प्रभार
रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग में एक अहम बदलाव देखने को मिला है। विभाग की सचिव आर. शंगीता चार महीने की लंबी छुट्टी पर जा रही हैं। उनकी अनुपस्थिति में यह जिम्मेदारी आईएएस मुकेश बंसल को दी गई है। वहीं श्याम धावड़े को आबकारी आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।
यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य सरकार शराब नीति को लेकर कई नए कदम उठा रही है। इस बदलाव के साथ विभाग की नीतियों और योजनाओं पर कामकाज और भी तेज़ होने की उम्मीद है।
आर. शंगीता ने छुट्टी पर जाने से पहले नया रायपुर स्थित जीएसटी भवन के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में राज्य की सभी प्रमुख शराब कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में आबकारी से जुड़ी नीतियों, लंबित मामलों और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि यह बैठक आर. शंगीता की ओर से एक तरह का “हैंडओवर” प्लान था, जिससे उनकी गैरमौजूदगी में भी विभाग की कार्यप्रणाली सुचारू बनी रहे।

