March 6, 2026

निलामसराई और धोबे पहाड़ के जंगलों में पुलिस-नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, गश्‍त पर निकले थे जवान

0
9e4e4f6a89ddb4f6d234039cb4fee0ba1715341879460340_original_copy_1024x576

छत्‍तीसगढ़ – बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र से निलामसराई और धोबे पहाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ आज सुबह करीब 7 बजे से जारी है। इस बीच दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस जवान सुबह के समय सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच नक्‍सलियों ने अचानक से उन पर हमला कर क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। तुरंत एक्टिव हुए जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी।

हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इलाके से नक्‍सल के खात्‍मे के लिए जवानों का ऑपरेशन जारी है। इलाके में आए दिन मुठभेड़ से नक्‍सली डरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed