March 6, 2026

40 लाख के इनामी 22 माओवादियों ने किया आत्‍मसमर्पण,दंपति भी है शामिल,पुनर्वास नीति से थे प्रभावित

0
Rehabilitation_policy___22_surrendered__Naxalite__1744958295

छत्तीसगढ़ – सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इनमें से कई बड़े इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में एक नक्सली दंपती भी शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। यह दंपती लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

सरेंडर करने वालों में 5-5 लाख रुपए के दो अन्य इनामी नक्सली भी शामिल हैं। इन सभी पर कई गंभीर वारदातों में शामिल होने का आरोप है। सभी नक्सलियों ने सुकमा एसपी और सीआरपीएफ डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह सरेंडर नक्सल उन्मूलन के अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के लगातार दबाव की वजह से आत्मसमर्पण का फैसला लिया। इन्हें अब सरकार की ओर से पुनर्वास और मदद के तहत योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed