March 6, 2026

करोड़ का धान घोटाला करने का मामला उजागर, समिति प्रबंधक समेत 3 कर्मचारियों पर FIR

0
Paddy-Dhan-Kharidi

रायगढ़ – जिले में धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला सामने आया है। टेंडा नवापारा के धान उपार्जन केंद्र में 2 करोड़ से ज्यादा की फर्जी धान खरीदी का मामला उजागर हुआ है। इस घोटाले में केंद्र के सहायक समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और भृत्य शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक टेंडा नवापारा उपार्जन केंद्र में साल 2024-25 सत्र में धान खरीदी की गई थी। जहां जांच के लिए सहकारिता विभाग और फूड इंस्पेक्टर टीम के द्वारा जांच की गई। जांच में रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली। 7159.60 क्विंटल धान खरीदी गई, यह 2 करोड़ 21 लाख 94 हजार 760 रुपए की है। जबकि उक्‍त धान का स्‍टॉक मौके पर नहीं था।

जांच में यह भी सामने आया कि केंद्र में 4108 नया बारदाना, 426 मिलर्स बारदाना और 1854 पीडीएस बारदाना की भी हेराफेरी की गई है। इन बोरियों की कुल कीमत करीब 5 लाख 70 हजार रुपए है।

जांच में पाया गया कि सहायक समिति प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश यादव और भृत्य दिलीप राठिया ने मिलकर कुल 2 करोड़ 27 लाख 65 हजार 260 रुपए का घोटाला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed