जमीन के काम के लिए मांगी थी RI 50 हजार की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथो पकड़ा
गौरेला -पेंड्रा – तहसील कार्यालय के राजस्व विभाग में एक आरआई को घूस लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पड़का है। बताया जा रहा है आरआई के द्वारा जमीन संबंधी काम के एवज में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की मांग की गई थी। इसकी शिकायत आवेदन ने एसीबी में कर दी। एसीबी ने जाल बिछाकर आरआई को रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ लिया। एसीबी की टीम आरआई से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गौरेला आरआई ने जमीन के मसले को लेकर रिश्वत मांगी थी। इस पर एसीबी ने जाल बिछाकर शिकायतकर्ता को रुपए लेकर भेजा। जैसे ही आरआई को आवेदक ने रिश्वत दी, एसीबी की टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। इस मामले में अब एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है

