April 25, 2026

रजत कुमार को सामान्‍य प्रशासन विभाग का प्रभार, IAS मुकेश बंसल रिलीव

0
cgmantralaya1200-1710262344-860x484

रायपुर –  छत्‍तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को एक ताज़ा आदेश जारी किया है, जिसमें आईएएस रजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं आईएएस मुकेश कुमार बंसल से ये जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

सरकारी आदेश के मुताबिक, अब आईएएस रजत कुमार जीएडी के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। रजत कुमार पहले से ही विभाग के अहम पदों पर काम कर रहे हैं। अब उन्हें सामान्‍य प्रशासन विभाग की बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है।

इसी के साथ ही आईएएस मुकेश कुमार बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब उनको अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त कर दिया है। आईएएस बंसल पिछले कुछ समय से यह अतिरिक्त कार्यभार का जिम्‍मा संभाल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *