March 6, 2026

पत्नि ने पति का घोंटा गला,मासूम ने खोला राज,प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह

0
26_03_2024-crime_news_naidunia

सरगुजा – जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र स्थित बकनाकला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि महिला ने पहले अपने पति को नींद की गोली का ज्यादा डोज देकर बेसुध किया और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि यह पूरी वारदात घर में मौजूद 5 साल की बेटी के सामने अंजाम दी गई।

पुलिस को इस हत्या की जानकारी बच्ची के बयान से मिली, जिसने हिम्मत दिखाते हुए बताया कि उसकी मां ने उसके पिता की जान ली है। बच्ची ने साफ-साफ कहा कि उसके सामने ही मां ने पहले पापा को कुछ दवा दी और फिर गला दबाया।

जांच में पता चला है कि आरोपी महिला का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि वह पति को अपने रास्ते से हटाना चाहती थी, ताकि प्रेमी के साथ जिंदगी बिता सके। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

थाना लुण्ड्रा की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के बयान को आधार मानते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed