March 6, 2026

NHM कर्मचारी 15 अप्रैल को सामूहिक छुट्टी पर: नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर करेंगे आवाज बुलंद

0
nhmlogo

छत्तीसगढ़ – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में काम करने वाले सभी संविदा कर्मचारियों ने आगामी 15 अप्रैल को एक साथ छुट्टी पर रहने का फैसला किया है। यह सामूहिक अवकाश बिलासपुर में आयोजित होने वाले एक बड़े सम्मेलन में भाग लेने के लिए लिया जा रहा है।

दरअसल, 15 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) छत्तीसगढ़ में अपने 20 साल पूरे कर रहा है, और इस मौके पर एक राज्य स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह सम्मेलन बिलासपुर के स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में होगा।

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. अमित मिरी और प्रदेश महासचिव कौशलेस तिवारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री अमर अग्रवाल, और कई अन्य बड़े नेता और सरकारी अधिकारी भी शामिल होंगे।

डॉ. मिरी ने कहा, “यह सम्मेलन हमारे अधिकारों के लिए हमारी एकता का प्रतीक है। सभी कर्मचारी एक साथ छुट्टी लेकर बिलासपुर पहुंचेंगे और सरकार को अपनी एकजुट शक्ति दिखाएंगे।”

एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले दो दशकों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की नींव बनकर काम कर रहे हैं। चाहे गांव हों या शहर, हर जगह एनएचएम कर्मचारियों ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

लेकिन दुख की बात यह है कि इतनी लंबी सेवा के बाद भी उन्हें आज तक नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही, उन्हें ग्रेड-पे, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति और चिकित्सा अवकाश जैसी जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed