13 अप्रैल को रायपुर पहुंचेंगे गौतम गंभीर, CricFest 2025 का उद्घाटन करेंगे गौतम,ट्रेनिंग कैम्प में विश्व स्तरीय कोच देंगे प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ – क्रिकेट के भविष्य को नई दिशा देने जा रहे CricFest 2025 का 13 अप्रैल से शुभारंभ हो रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और दो बार विश्व कप विजेता टीम के नायक गौतम गंभीर रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 9:30 बजे ओम्निया, कोर्टयार्ड बाय मैरियट के पास, आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
गौतम गंभीर समारोह में चयनित छात्रों के साथ एक विशेष संवाद सत्र में भाग लेंगे, जहां वे उन्हें नेतृत्व, खेल की तकनीक और अनुशासन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इस सत्र के जरिये खिलाड़ी न केवल गंभीर से प्रेरणा लेंगे, बल्कि क्रिकेट की बारीकियों को भी समझ सकेंगे। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
14 अप्रैल से शुरू हो रहे इस विशेष शिविर में क्रिकेट जगत की कई नामी हस्तियां प्रशिक्षण देंगी:
- जोंटी रोड्स (दक्षिण अफ्रीका के महान फील्डर)
- मयंक सिदाना (दिल्ली रणजी टीम के पूर्व चयनकर्ता)
- सुहैल शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व स्काउट और इंडिया कैपिटल्स के सहायक कोच)
- अतुल रानाडे (भारत के प्रमुख फील्डिंग कोच)
- पंकज राव (भारत ए खिलाड़ी और छत्तीसगढ़ के जाने-माने क्रिकेटर)
इन सभी विशेषज्ञों के प्रशिक्षण से युवाओं को विश्वस्तरीय कोचिंग का अनुभव मिलेगा।

