April 24, 2026

छत्‍तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्‍तार, कल नामों का ऐलान

0
bjp-2

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कल बड़ी घोषणा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है, आप लोग थोड़ा सा इंतजार करिए। आज 9 अप्रैल को बीजेपी संगठन की मैराथन बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन स्‍तर पर कई चर्चाएं हुईं। इसी के चलते अब कयास लगाए जा रहे हैं, कि कल यानी 10 अप्रैल को मंत्रिमंडल के विस्‍तार को लेकर ऐलान किया जा सकता है और नामों की घोषणा भी हो सकती है।

बीजेपी संगठन के सूत्रों से जानकारी मिली है कि मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इन चेहरों में अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव का नाम आगे चल रहा है। इसी के साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर विक्रम उसेंडी की नियुक्ति की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष पद की भी घोषणा हो सकती है। इस पद के लिए विक्रम उसेंडी के नाम पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के बाद संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी की जाएगी। संभावित सूची में शामिल हैं:-

भावना बोहरा

गोमती साय

रायमुनी भगत

चेतराम अटामि

धर्मजीत सिंह

योगेश्वर राजु सिन्हा

मोतीलाल साहु

डोमनलाल कोर्सवाड़ा

दीपेश साहू

प्रबोध मिंज

सुशांत शुक्ला

रोहित साहू

रिकेश सेन

नीलकंठ टेकाम

संपत अग्रवाल

राजेश अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *