March 7, 2026

मच्छरों से परेशान माना कैम्प, कांग्रेसियों ने सीएमओ को मच्छरदानी भेंट कर समस्या से करवाया अवगत

0
IMG_20250409_170430_copy_1024x948

रायपुर / माना – साफ नगर होने के बाद में भी नगरवासी मच्छरों से परेशान हैं। पूरे नगर में मच्छरों का आतंक बना हुआ है। जबकि नगर पंचायत में मच्छरों के नियंत्रण के लिए पूरा विभाग है। नगर में बढ़ते मच्छरों के चलते आज कांग्रेस नेताओं ने मच्छरों के बढ़़ते प्रकोप और उस पर नगर पंचायत की लापरवाही के खिलाफ सीएमओ को मच्छरदानी भेट कर गंभीर समस्या से अवगत करवाया.

वही कांग्रेस नेता मनीष मानिक, वासुदेव कुंडू, गोपाल पाल, डी. संतोष ,राजेश हालदार, के. रसिया, दिनेश मंडल का कहना है कि नगर से साफ -सफाई को लेकर स्वच्छता पुरुस्कार ले रहे है। और इधर माना कैंप में सफाई व्यवस्था ठीक ना होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसके कारण नगर में कई घरों में मलेरिया, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां हो रही है, फिर भी नगर पंचायत द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

इसे मामले की गंभीरता को देखते हुए माना कैंप कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पंचायत सीएमओ को मच्छरदानी भेंट किया गया. ताकि नगर वासी आराम से रहे ना रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि कम से काम आराम से रहे.

वही सीएमओ शर्मा का कहना है कि मच्छरदानी हम नही ले सकते है .अगर कोई भी समस्या या फिर भ्रटाचार से संबंधित ज्ञापन है तो मैं उसे ले सकता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed