March 11, 2026

6 साल की बच्ची के रेप मर्डर केस में SIT गठित,तेज गति से पूरा कर आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष किया जा सके पेश

0
rep

दुर्ग – जिले में रामनवमी के दौरान कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची का मर्डर हुआ था. इस मामले को लेकर जमकर गुस्सा देखने को मिल रहा है. वहीं बड़ी खबर यह मिली है कि दुर्ग में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में पुलिस ने अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है.पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि जांच प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण और तेज गति से पूरा कर आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष पेश किया जा सके.

इस विशेष जांच टीम में कुल 8 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल किए गए हैं, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) पद्मश्री तवंर के सुपरविजन में कार्य करेंगे. जांच टीम में 2 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक शामिल हैं. साथ ही, पर्यवेक्षण अधिकारी स्वयं इस प्रकरण पर नज़र रखेंगे और समयबद्ध जांच एवं स्पीड ट्रायल सुनिश्चित कराएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed