मासूम से दरिंदगी के खिलाफ माना कांग्रसियों ने कैंडल मार्च कर जताया विरोध,गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग
रायपुर/ माना – दुर्ग जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य घटना के खिलाफ कांग्रेसियों ने मंगलवार शाम को माना कैम्प स्थित बस स्टैंड के सामने सरकार की नाकामी के खिलाफ नारजगी जताई गई।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग की. साथी कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च कर विरोध प्रकट किया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से अपराधियों के हौसले बुलंद है और राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। साथ ही भाजपा राज में न तो महिलाएं सुरक्षित है और न ही बच्चे.

यही इस प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित विशाल शर्मा, मनीष मानिक,वासुदेव कुंडू,गोपाल पाल, समीर पाल, डी. संतोष, सुजीत दास, राजेश हालदार, विकास विश्वास, के. रसिया,सोमेश यादव, दिनेश मंडल, सोमेन दास, प्रियंका उपाध्याय, अपर्णा कुंडू, अशिता दत्ता मौजूद रहे।

