March 7, 2026

SECL खदान में वर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर की हत्या: पुलिस ने BJP नेता को किया गिरफ्तार

0
Screenshot_2025-03-29-14-18-58-84_5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217_copy_879x717

कोरबा – जिले में SECL खदान में वर्चस्व की लड़ाई ने खून-खराबे का रूप ले लिया। 28 मार्च की रात को ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर मुख्य आरोपी हैं।

रोहित जायसवाल अपने तीन साथियों के साथ SECL के बुड़बुड़ खदान में कोयला लोड कराने पहुंचे थे। इसी दौरान रोशन सिंह ठाकुर अपने भाई और भांजे समेत 20-25 लोगों के साथ वहां हथियार लेकर पहुंचे।

रोशन ने गेट के सामने रोहित से विवाद करना शुरू किया। विवाद इतना बढ़ गया कि रोशन और उसके साथियों ने धारदार हथियारों से रोहित पर हमला कर दिया। घटना के बाद रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोहित और रोशन दोनों कोल ट्रांसपोर्टर्स हैं। दोनों के पास बुड़बुड़ खदान में C ग्रेड कोयला परिवहन करने की परमिट थी।

रोशन ठाकुर का खदान के अंदर मौजूद लोगों से साठगांठ थी। वह अच्छी गुणवत्ता वाला कोयला अपने ट्रकों में लोड कराता और खराब कोयला रोहित के लिए छोड़ देता। इस कारण रोहित को आर्थिक नुकसान होता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 8 आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

मामले में कुल 16 नामजद आरोपी हैं। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed