April 25, 2026

CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत,अंतिम संस्कार के दौरान सास-बहू के बीच जमकर विवाद,मां ने बहू पर लगाए आरोप, तो बहू ने परिवार पर

0
Screenshot_2025-03-28-08-48-19-38_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_853x549

छत्तीसगढ़ – CRPF के जवान फूल सिंह राजावत की सोमवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे भिंड जिले के पाण्डरी गांव के निवासी थे। गुरुवार को उनका शव गृह ग्राम लाया गया। लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान पेंशन और फंड को लेकर सास और बहू के बीच विवाद हो गया।

फूल सिंह आरक्षक क्रमांक 521, 11वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ जांजगीर थाने में सदस्य थे। उनकी पहली पोस्टिंग 2010 में बीजापुर बेगमगड में हुई थी। मृतक की मां का कहना है कि बहू, जो पिछले चार साल से इंदौर में रह रही थी, पेंशन और फंड के लिए अचानक गांव पहुंच गई।

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बहू बीते चार सालों से परिवार और पति से अलग रह रही थी। फूल सिंह घर में अकेले कमाने वाले थे। मां ब्रेन हेमरेज से पीड़ित हैं और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

पत्नी ने आरोप लगाया कि परिवार ने फूल सिंह को उनसे दूर कर दिया था। वह अपनी बेटी के साथ इंदौर में रह रही थी और खुद ही परवरिश कर रही थी। उसने दावा किया कि पति की मौत की खबर मिलते ही वह अकेले शव लेने छत्तीसगढ़ गई।

अंतिम संस्कार के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि, मामला शांत हुआ और अंतिम संस्कार हो गया।

अब सवाल उठता है कि फूल सिंह की बूढ़ी मां की देखभाल कौन करेगा। कानूनन पेंशन और फंड पर पत्नी का अधिकार होता है, लेकिन विवाद ने पूरे गांव का ध्यान खींचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *