March 6, 2026

साइबर अपराध पर की बड़ी कार्रवाई,पुलिस ने 101 आरोपियों को किया गिरफ्तार,आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में साइबर क्राइम के केस थे दर्ज

0
IMG-20250328-WA0000_copy_1024x387

रायपुर– रेंज में साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन अंजाम दिया। आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर इस ऑपरेशन में 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर देश के अलग-अलग राज्यों में 930 से ज्यादा साइबर क्राइम केस दर्ज थे। पुलिस ने इन आरोपियों के बैंक खातों में जमा 1.06 करोड़ रुपये की ठगी की राशि को होल्ड किया। इससे पहले भी पुलिस 98 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

रायपुर के थाना टिकरापारा, सिविल लाइन, गंज, कोतवाली और आजाद चौक में साइबर अपराधों की रिपोर्ट दर्ज थीं। पुलिस ने इन मामलों की जांच के लिए संदिग्ध बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन, और फर्जी ऐप्स के जरिए ठगी से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

आरोपी अपने बैंक खातों को किराए पर देते थे और ठगी की रकम पर 10-20% कमीशन लेते थे। इनमें म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल होता था, जिनमें संदिग्ध ट्रांजैक्शन होते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कई ने फर्जी ऐप्स, क्रिप्टो करेंसी निवेश और गूगल रिव्यू टास्क के जरिए लोगों को ठगा।

इस ऑपरेशन में 20 से अधिक टीमों को शामिल किया गया, जिसमें 200 से अधिक पुलिसकर्मी लगे थे। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की भी अहम भूमिका रही।

पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। ठगी की रकम के बारे में जांच जारी है और पीड़ितों का धन लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed