March 7, 2026

22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण,विकास योजनाओं को बताया आत्मसमर्पण की वजह

0
Screenshot_2025-03-24-08-42-09-56_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_988x539

बीजापुर – जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। जिले में 22 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी शासन की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित हुए हैं।

इन माओवादियों में 6 इनामी सदस्य भी शामिल हैं, जिन पर कुल 11 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वालों में एओबी डिवीजन, तेलंगाना स्टेट कमेटी और प्लाटून नंबर 9 एवं 10 के सदस्य भी शामिल हैं।

माओवादियों ने बताया कि वे शासन की विकास योजनाओं, सड़क निर्माण, बिजली-पानी जैसी सुविधाओं से प्रभावित हुए। इसके अलावा, संगठन में विचारधारा से मोहभंग, परिवार से दूर रहने की मजबूरी और हिंसा से तंग आकर उन्होंने आत्मसमर्पण का फैसला किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed