March 7, 2026

चार दिन ओडिशा-छत्‍तीसगढ़ में रहेंगे किसान नेता राकेश टिकैत,भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार का विरोध

0
rakesh-tiket-1

रायपुर – किसान नेता राकेश टिकैत 4 दिवसीय दौरे पर ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ पहुंचे हैं। रविवार को राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने भूमि अधिग्रहण, एमएसपी गारंटी कानून और किसानों की समस्याओं पर विस्तार से बात की।

राकेश टिकैत ने कहा कि पूरे देश में भूमि अधिग्रहण तेजी से हो रहा है। सरकारी योजनाओं और सड़क निर्माण के नाम पर निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईवे की जमीनें व्यापारियों द्वारा खरीदी जा रही हैं और सरकारों का लक्ष्य 2047 तक किसानों की 60 से 70 प्रतिशत जमीन पूंजीपतियों के हाथों में पहुंचाना है।

टिकैत ने बताया कि 18 मार्च को महासमुंद के साकरा और 19 मार्च को धमतरी में किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इन पंचायतों में किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed