March 7, 2026

कर्नाटक सरकार के धर्म आधारित आरक्षण पर बोले,संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया – मुख्यमंत्री साय

0
22_03_2024-cm_sai_meeting_24_jan

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्नाटक सरकार के सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भी पार्टी सत्ता में आती है, वह संविधान की आत्मा को कुचलने का प्रयास करती है। उन्होंने इस कदम को समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश करार दिया।

साय ने कहा कि अदालतें पहले भी धर्म आधारित आरक्षण को अवैध घोषित कर चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि यह निर्णय न्यायिक समीक्षा में टिक नहीं पाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ वोटबैंक के लिए इस तरह के निर्णय ले रही है। इससे वंचित वर्ग के अधिकारों पर चोट होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मांग की कि वे कर्नाटक सरकार को इस फैसले को वापस लेने का निर्देश दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed