महादेव घाट पुल से कूदकर नाबालिग ने दी जान,पुलिस कर रही मामले की जांच
रायपुर – महादेव घाट पुल से एक नाबालिग ने खारुन नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया और मामले की जांच जारी है।
मृतक की पहचान ओमप्रकाश ठाकुर निवासी मठपुरैना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीडीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिनों से तनाव में था।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, नाबालिग ने अचानक पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

