होली के जश्न के बीच बड़ा सड़क हादसा,तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत,दो युवकों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल
अंबिकापुर – जिले में होली के जश्न के बीच बड़ा सड़क हादसा हुआ। साई कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह दुर्घटना अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राथमिक जांच में नशे में वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

