रंगों में पूरी तरह डूबे नजर आए क्रिकेटर्स,रायपुर में सचिन तेंदुलकर की होली मस्ती, युवराज और युसूफ पठान हुए शिकार
रायपुर – क्रिकेट जगत में इस बार होली की धूम देखने को मिली। सचिन तेंदुलकर ने रायपुर में युवराज सिंह और अंबाती रायुडू को रंगों में सराबोर कर दिया।
लेकिन बाद में युसूफ पठान ने सचिन को ही रंग और पानी से भिगो दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सचिन तेंदुलकर हाथ में पिचकारी लेकर युवराज सिंह के कमरे में घुसते दिख रहे हैं। युवराज को कुछ समझ आता, इससे पहले ही सचिन ने उन पर रंगों की बौछार कर दी।
सचिन सिर्फ युवराज तक ही नहीं रुके, बल्कि अंबाती रायुडू को भी रंग में रंग दिया। रायुडू कुछ सोच पाते, इससे पहले ही मास्टर ब्लास्टर ने उन पर रंग डाल दिया।
सवाल ये था कि जो सबको रंग रहा था, वो खुद कैसे बचता? युसूफ पठान ने सचिन को पकड़ लिया और बाल्टी भर पानी डाल दिया। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों ने भी सचिन को पूरी तरह रंग दिया।

