नगर पंचायत माना कैम्प में के.ऐबु बने बीजेपी के उपाध्यक्ष
रायपुर/ माना – माना कैम्प नगर पंचायत में हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में के. ऐबु ने बाजी मार ली। भाजपा के. ऐबु को 10 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुजीत दास को 5 मत प्राप्त हुए। दरअसल मंगलवार को माना कैम्प के मंगल भवन में अध्यक्ष और पार्षदों शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम हुआ. इसके तुरंत बाद हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी की जीत हासिल हुई। के. ऐबु की जीत पर बीजेपी समर्थकों में उत्साह देखा गया। आतिश बाजी के साथ सभी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया।
लगातार चार बार जीतने वाले पार्षद बने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष
माना नगर पंचायत शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष पद का भी निर्वाचन हुआ। इसमें लगातार चार बार के पार्षद के. ऐबु उपाध्यक्ष चुना गया।

आपको बता दे कुल15 पार्षदों में 7 बीजेपी के पास है, जबकि कांग्रेस के पास 5 पार्षद, निर्दलीय 3 पार्षद हैं। शपथ ग्रहण के बाद तत्काल उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना था, ऐसे में बीजेपी को डर था कि कहीं समारोह में जाने से निर्दलीय पार्षदों को कांग्रेस हाइजैक न कर ले।

