March 6, 2026

पटाखा दुकान में भीषण आग, दम घुटने से दो बच्‍चों समेत पांच लोगों की मौत, दो राज्‍यों की पुलिस मौजूद

0
Screenshot_2025-03-10-18-37-58-55_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1600x743

बलरामपुर – जिले में एक दुकान में लगी आग से पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना झारखंड के गोदरमाना स्थित एक पटाखा दुकान में हुई। आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की जान चली गई।

घटना झारखंड के गोदरमाना में एक पटाखा दुकान में हुई। आग लगने के बाद दुकान में मौजूद लोगों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

घटना के बाद छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों राज्यों की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं हादसे के बाद मृतकों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे और तीन वयस्क शामिल हैं।

रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मौत का कारण दम घुटना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed