भूपेश बघेल के घर ED रेड, नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंचे अधिकारी, कांग्रेसियों का हंगामा
भिलाई – पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी की कार्रवाई जारी है। जहां ईडी को शराब घोटाला मामले से जुड़े सबूत मिले हैं। ऐसा खुलासा ईडी ने किया है। सुबह से जारी कार्रवाई के बीच अब ईडी ने नोट गिनने की मशीन मंगवाई है। जहां भिलाई निवास पर नोट गिनने की मशीन लेकर बैंक के अधिकारी पहुंचे हैं। दूसरी ओर कांग्रेसी भी घर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।
ED की कार्रवाई पर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, 7 साल से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत ने खारिज कर दिया है, तो ED के मेहमानों ने पूर्व सीएम के घर पर दबिश दी है। यह षड्यंत्र किसी को पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास है, लेकिन यह गलतफहमी है।
ED की कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस ने इसे BJP की साजिश बताया है, जबकि BJP ने कहा कि यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री के घर छापा पड़ा है। यह विपक्ष को दबाने की नीयत से की गई कार्रवाई है। हम सदन में जोरदार तरीके से आवाज उठाएंगे।
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा, यह कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है। कांग्रेस के नेताओं को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है।

