भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड, कांग्रेसियों का विरोध शुरू, घर के सामने धरने पर बैठे
भिलाई – पूर्व CM भूपेश बघेल के घर में ED ने दबिश दी है। इस रेड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। भिलाई निवास के सामने कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। ED और BJP के खिलाफ धरना दे रहे हैं। रायपुर स्थित भूपेश के निवास पर कांग्रेस के विधायक पहुंच गए हैं। राम कुमार यादव, विक्रम मांडवी, कुंवर सिंह निषाद पहुंचे हैं।
ईडी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार में हुए शराब घोटाले में करीब 2161 करोड़ रुपए की अवैध राशि का लेन देन सामने आया है। इस मामले में जांच की जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान शराब व्यापार में अनियमितताएं हुईं और इससे जुड़े घोटाले में उनकी संलिप्तता हो सकती है। हालांकि, बघेल ने इन आरोपों को लगातार खारिज किया है।
ED की टीम इस मामले में और जांच कर रही है। संबंधित दस्तावेजों और सबूतों के विश्लेषण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है और कहा है कि वह कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे।

