March 7, 2026

नक्‍सली इलाके में केंद्र के अफसरों की चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्‍याएं

0
Screenshot_2025-03-10-12-32-50-45_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_800x494

बीजापुर – जिले के उसूर ब्लॉक के अत्यंत सुदूर क्षेत्र कोण्डापल्ली में भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विकास कार्यों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने नियद नेल्लानार योजना के तहत स्थापित नवीन सुरक्षा कैंप, साप्ताहिक बाजार, स्वास्थ्य एवं आधार शिविर का अवलोकन किया।

साथ ही, निर्माणाधीन स्कूल, आंगनबाड़ी और पीडीएस दुकान को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यह पहली बार है जब भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस सुदूर क्षेत्र में पहुंचे और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान भारत सरकार के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) प्रवीण वशिष्ट, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव निहारिका नारिक, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर संबित मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सुविधाओं की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भयमुक्त होकर अपनी समस्याएं रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed