June 14, 2026

पुलिस ने कलयुग के कल्कि को किया गिरफ्तार, बुजुर्ग की हत्‍या कर दीवार पर लिखा था धमकी भरा संदेश,13 दिन बाद आरोपी की पहचान

0
Screenshot_2025-03-09-20-33-03-85_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1024x1371

कोरबा – जिले के उरगा थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को ‘कलयुग के कल्कि’ का अवतार बताया था। यह मामला एक बुजुर्ग की हत्या से जुड़ा है, जिसमें आरोपी ने दीवार पर धमकी भरे संदेश भी लिखे थे।

25 फरवरी को हुए इस हत्याकांड के 13 दिन बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने न केवल हत्या की थी, बल्कि 5 अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले से जुड़े तथ्यों और गिरफ्तारी की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह मामला एक महिला से अवैध संबंध से जुड़ा हो सकता है। आरोपी ने हत्या के बाद दीवार पर धमकी भरे संदेश लिखे थे, जिसमें उसने खुद को ‘कलयुग के कल्कि’ का अवतार बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed