पूर्व विधायक राजवाड़े सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती,शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे थे
सूरजपुर – जिले के भटगांव के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पारसनाथ राजवाड़े एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल में उनके समर्थक और परिचित मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, पारसनाथ राजवाड़े नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वे अकेले ही एसयूवी ड्राइव करते हुए सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

