March 7, 2026

आरंग नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा,हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत,मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव की घटना

0
Screenshot_2025-03-06-19-30-11-02_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_961x552

रायपुर – राजधानी के आरंग नेशनल हाईवे 53 पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार XUV कार डिवाइडर पार कर ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह दुर्घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 04 NQ 5063 है। शव शत-विक्षत होने के कारण अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि डीएनए परीक्षण की जरूरत पड़ सकती है।

पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed