राशन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, हादसे में 3 लोगों की मौत, नशे में था ड्राइवर
नारायणपुर – जिले के मढ़ोनार में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। अनाज से लदा ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो कर पलट गया। हादसे में मौके पर ही दो महिला सहित एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं 25 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
करीब 28 से ज्यादा लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर ओरछा ब्लॉक में पीडीएस का राशन लेने गए थे। जहां से राशन लेकर लौटते वक्त लदी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक से अनियंत्रित हो गई। हादसे में शिकार सभी घायलों को उपचार के लिए छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
घायलों को उपचार के लिए संजीवनी 108 वाहन की मदद से छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे की वजह ट्रैक्टर ड्राइवर के नशे की हालत में गाड़ी चलाना बताया जा रहा है।

