CGMSC घोटाला में तीन IAS अधिकारियों पर शिकंजा,भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा और पद्मिनी भोई से पूछताछ, समन जारी कर किया गया तलब
रायपुर – छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) में 660 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में तेजी आ गई है। इस मामले में तीन आईएएस अधिकारी जांच के दायरे में आ चुके हैं।
ACB और EOW ने IAS भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा और पद्मिनी भोई से पूछताछ के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी। अब इन तीनों अधिकारियों को समन जारी कर तलब किया गया है।
आज दोपहर से IAS भीम सिंह से पूछताछ जारी है, जो पिछले दो घंटे से चल रही है। इससे पहले बुधवार को IAS चंद्रकांत वर्मा से छह घंटे तक पूछताछ की गई थी। अधिकारियों से टेंडर प्रक्रिया और दस्तावेजों को लेकर सवाल-जवाब हो रहे हैं।
कांग्रेस शासनकाल में CGMSC ने मोक्षित कॉरपोरेशन के जरिए छत्तीसगढ़ की राजकोष को भारी नुकसान पहुंचाया। ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 2022-24 और 2023-24 के दौरान 660 करोड़ रुपये की खरीद बिना बजट आवंटन के की गई।

