March 7, 2026

1 मार्च से कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा DA,राज्‍य सरकार ने जारी किया आदेश

0
cm-file-2_1703331949-e1705646977594

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ की सरकार ने बजट 2025-26 में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उनका डीए तीन प्रतिशत बढ़ाकर केंद्र सरकार के समान 53 प्रतिशत कर दिया है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों में उत्‍साह है। वहीं अब सीएम विष्‍णुदेव साय ने इसी हफ्ते में एक और बड़ा तोहफा दिया है।

अब प्रदेश के कर्मचारियों को आने वाले वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिल जाएगा। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। इस मामले में सीएम साय ने भी साफ कर दिया है कि प्रदेश के कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने यह निर्णय लिया है।

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा हुआ डीए का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में तीन से सात प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी सातवां वेतनमान में 1 मार्च 2025 से 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। छठवां वेतनमान के तहत 1 मार्च 2025 से 7 प्रतिशत की हुई बढोत्तरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed