April 25, 2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी मखमली लाल कलर का बैग लेकर पहुँचे विधानसभा,कैबिनेट की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ का बजट करेंगे पेश

0
IMG-20250303-WA0008_copy_1024x683

रायपुर – वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल मखमली बैग लेकर विधानसभा पहुँचे। जहाँ लाल कलर के बैग में टैबलेट और बजट के दस्तावेज हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ का बजट पेश करेंगे।

बजट पेश करने से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट बैठक में सभी मंत्री मौजूद हैं। इस बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद इसे सदन में पेश किया जाएगा। ओपी चौधरी दूसरी बार राज्य का बजट पेश करेंगे।

बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा था कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए यह बजट अहम होगा। बजट में रोजगार, किसान और महिलाओं के लिए कई घोषणाएं हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *