बजट प्रस्तुत करने के पूर्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे श्रीराम मंदिर, की पूजा-अर्चना
रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। वित्त मंत्री चौधरी ने श्री राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

छत्तीसगढ़ बजट से पहले विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक
छत्तीसगढ़ सरकार आज बजट पेश करने जा रही है। विष्णुदेव साय सरकार का यह दूसरा बजट होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे। बजट पेश होने से कुछ मिनट पहले साय कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की 24वीं बैठक सोमवार, 3 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रतिकक्ष में होगी। बैठक में बजट को मंजूरी देकर इसे सदन में पेश किया जाएगा। इस बैठक के लिए सभी मंत्रियों को सूचित किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले यानी रविवार को भी कबिनेट की बैठक हुई थी।

