भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, देखे सूची
रायपुर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों में रायपुर जिले की जिम्मेदारी शिवरतन शर्मा को सौंपी गई है। दुर्ग जिले में गौरीशंकर अग्रवाल, धमतरी में मोतीलाल साहू और कवर्धा जिले में नारायण चंदेल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पर्यवेक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष चयन प्रक्रिया का सही तरीके से संचालन सुनिश्चित करें। पार्टी नेतृत्व की ओर से यह कदम संगठन की मजबूती और प्रशासनिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

