March 7, 2026

सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, दीपक बैज के घर निगरानी का विरोध

0
vidhansabha (2)

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। इस दिन प्रश्नकाल में गृह, पंचायत और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, धर्मांतरण, नक्सलवाद, CGMSC (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन), पीएम आवास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। सदन में ध्यानाकर्षण के माध्यम से नया रायपुर में पौधरोपण से जुड़े मुद्दे को उठाया जाएगा। साथ ही, रेलवे से जुड़े मुद्दों पर तीन अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे। आज कांग्रेस सदन में जमकर हंगामा कर सकती है।

आज के सत्र में प्रश्नकाल के दौरान गृह, पंचायत और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। गृह विभाग से जुड़े प्रश्नों का जवाब उपमुख्यमंत्री (DCM) विजय शर्मा देंगे, जबकि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रश्नों का उत्तर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिया जाएगा। इस दौरान नक्सलवाद, धर्मांतरण, और CGMSC जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हो गया है। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की है। दीपक बैज के घर पुलिस की निगरानी को लेकर हंगामा हुआ है। विपक्ष बात रखने की मांग पर अड़ा हुआ है। विपक्ष बात रखने की मांग पर अड़ा। कांग्रेस विधायकों ने लगाए नारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed