April 24, 2026

18 नक्‍सलियों के साथ विस्‍फोटक सामग्री बरामद, अलग-अलग इलाकों में सर्चिंग ऑपरेशन

0
Screenshot_2025-02-28-11-47-25-67_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1080x646

बीजापुर – पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग ऑपरेशन में कुल 18 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 10 नक्सलियों को उसूर थाना क्षेत्र के गुंजापरती जंगल से 7 नक्सलियों को बासागुडा थाना क्षेत्र के राजपेंटा जंगल से और 1 नक्सली को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। सभी नक्सलियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

उसूर थाना क्षेत्र के गुंजापरती जंगल से पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री और अन्य अवैध सामान भी बरामद किया गया। पुलिस का मानना है कि ये नक्सली क्षेत्र में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed