March 7, 2026

राजधानी में महिला को बंधक बनाकर 8 लाख की लूट,सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

0
loot2

रायपुर – राजधानी में आज सोमवार दोपहर को गुढ़ियारी इलाके के गोगॉव स्थित सुखराम नगर में टिकेश्वरी चौहान नाम की महिला के घर लूटपाट की वारदात हुई।

दो नकाबपोश बदमाश घर का दरवाजा धक्का देकर जबरन अंदर घुसे। उस वक्त महिला घर में अकेली थी। बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और हाथ-पैर बांध दिए। फिर अलमारी की चाबी लेकर लॉकर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी सहित कुल 8 लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed