राजीव भवन पहुँची ED की टीम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू से कर रही पूछताछ
रायपुर – शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के साथ पूछताछ के बाद 25 फरवरी 2025, मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय ) पहुंची है। ED की 4 सदस्यीय टीम सुरक्षा बलों के साथ कांग्रेस भवन पहुंची है।
यहां टीम कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू से पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। इसके अलावा, सुकमा,कोंटा में कांग्रेस दफ्तर बनाने से संबंधित मामले की भी जांच की जा रही है।

