PM मोदी ने सीएम साय से की मुलाकात: हाथ थाम लंबे समय तक की बातचीत शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुई भेंट
दिल्ली – रेखा गुप्ता ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े राजनीतिक नेता शामिल हुए, लेकिन इस दौरान एक ऐसा दृश्य भी सामने आया जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया।
शपथ ग्रहण के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने एनडीए के सभी प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। लेकिन जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बारी आई, तो माहौल अलग ही नजर आया। पीएम मोदी ने बड़े आत्मीय भाव से उनका हाथ थाम लिया और कुछ देर तक पकड़े रखा।
पीएम मोदी ने सिर्फ हाथ मिलाने तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि विष्णुदेव साय से लंबे समय तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के हालात और विकास को लेकर चर्चा की।

