March 8, 2026

नक्सलियों ने शिक्षा दूत और ग्रामीण की गला घोंटकर की हत्या, इलाके में दहशत

0
Screenshot_2025-02-20-14-42-11-16_5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217_copy_903x696

दंतेवाड़ा – बस्तर में पंचायत चुनाव के दौरान माओवादियों की हिंसा फिर सामने आई है। अबूझमाड़ के तोडमा गांव में नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत और एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी।

दोनों पीड़ित गांव के ही निवासी थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बारसूर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना स्थल बारसूर थाना से लगभग 28 किलोमीटर दूर स्थित है। बताया जा रहा है कि शिक्षा दूत बामन और ग्रामीण अनीश राम पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का शक था, जिसके चलते नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी। इस वारदात की जिम्मेदारी नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन आमदेई एरिया कमेटी ने ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed