April 25, 2026

आरक्षक ने जहर खाकर की आत्महत्या, दंतेवाड़ा जिले के कारली में था पदस्थ, जांच में जुटी पुलिस

0
1001182766_1739955199_copy_1024x768

दंतेवाड़ा – जिले के कारली पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जिसे बेहतर उपचार के लिए मौके पर पहुँची पुलिस टीम व स्वास्थ्य विभाग ने जांच करने पर उसकी मौत होने की बात बताई गई। 

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के कारली में पदस्थ आरक्षक अपने घर गढमिरी में था, अचानक से बुधवार को परिजनों ने बताया कि आरक्षक महेश मड़कामी जो पुलिस लाइन कारली में कार्यरत है वह अपने घर के बिस्तर में अचेत अवस्था में अपने घर में पड़ा हुआ है, सूचना पर डीएसपी गोविंद दीवान एवं थाने का बल, स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ मौके पर पहुंचे एवं जांच करने पर मृत्यु होना पाया गया, इसके अलावा मृतक के शव के पास जहर डब्बा भी मिला है, प्रथम दृष्टया में मामला व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या प्रतीत हो रहा है,  मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *