March 8, 2026

शराब के साथ पकड़ाया सरपंच प्रत्याशी का पति, ग्रामीणों ने किया हंगामा

0
Screenshot_2025-02-17-16-15-26-63_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1024x1136

रायपुर – छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान शराब बांटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने देर रात सरपंच प्रत्याशी के पति डोमन निषाद और बालाराम निषाद को 2 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, पंचायत चुनाव के मतदान से पहले कुरुद ग्राम में रसौटा सरपंच प्रत्याशी के पति डोमन साहू शराब बांटने के लिए अवैध शराब लेकर आए थे। ग्रामीणों ने डोमन निषाद और बालाराम निषाद को पकड़ लिया। दोनों जिस कार से आए थे, उसमें 2 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

ग्रामीणों का आरोप है कि डोमन साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 की प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू का सहयोगी है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब परस साहू के घर से लाई जा रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। वहां आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed