नगर पंचायत माना कैम्प में भाजपा से 7 पार्षदों की जीत, निर्दलीय उपाध्यक्ष की मांग, तभी समर्थन
रायपुर / माना – नगर पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद अब उपाध्यक्ष का जोड़ तोड़ अभी से शुरू हो चुका है। वहीं नगर पंचायत माना कैम्प के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के संजय यादव ने जीत हासिल की है । तो भाजपा के 07 पार्षदों और कांग्रेस के 05 पार्षदों ने जीत हासिल की है साथ ही निर्दलीय के 03 पार्षदों ने जीत दर्ज की है। जिसके बाद भाजपा पार्षदों की उपाध्यक्ष बनाने का रेस शुरू हो गया है।
अब आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि एक तरफ बीजेपी के अध्यक्ष ने जीत हासिल की है तो दुसरी तरफ 5 सीट जीतने वाली कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष बनाने में कब तक सफल हो पायेगा। और नगर विकास के लिए दोनों ही पार्टी के प्रतिनिधियों में कितना तालमेल होगा और नगर के विकास में कितना सहायक होंगे ये आने वाले दिनों में तय हो पायेगा।
आप को बता दे कि माना नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड है जिसमे उपाध्यक्ष बनने के लिए 8 पार्षदों की सहमति होनी चाहिए । भाजपा के उपाध्यक्ष बनने के लिए 01 पार्षद की जरूरत है। जबकि कांग्रेस को 03 पार्षदों की जरूरत है। अब ये दिलचस्पा देखना होगा कि निर्दलीय पार्षदों किस ओर पार्टी को सहमति देती है। इसको लेकर नेताओ के फोन निर्दलीय पार्षदों को आना शुरू हो गया।
जानकारी के मुताबिक आज सूचना मिल रही है। निर्दलीय पार्षदों चाहे भाजपा पार्टी में समर्थन दे या फिर कांग्रेस पार्टी को समर्थन करे. निर्दलीय उपाध्यक्ष की मांग कर रहे है। हालांकि उपाध्यक्ष को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

